फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : राम, ओम, त्रिशूल के चित्र वाले टीके के साथ बढ़ेगा अभियान, वर्ग स्थल को पूरी तरह भगवामय और पीले रंग में रंगा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपाइयों के माथे पर राम, ऊं, त्रिशूल के चित्र वाले टीके लगे देख लोग चौंके। सवाल उठे कि अभी तक त्रिपुंड आकार के टीके लगते रहे लेकिन इस बार नया प्रयोग हो रहा है। कुछ देर बाद राज खुला कि भाजपाइयों की रणनीति का यह हिस्सा है कि अपने पुराने एजेंडे भगवामय को आगे बढ़ाने के लिए इसी रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

मिशन 2024 और केंद्र की सत्ता पर हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा का मिशन लगातार जारी है। भगवान राम की तपोभूमि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा अपने मिशन को धार देने के लिए कटिबद्ध है। वर्ग स्थल को पूरी तरह भगवामय और पीले रंग में रंगा गया है। अपने पुराने एजेंडे को अधिक धार देने के लिए इस बार एक और नया प्रयोग भी किया गया सभी अतिथियों के माथे पर रोली हल्दी का टीका लगाने की जगह राम, ऊं, त्रिशूल के चित्र वाले टीके लगाए गए।
प्रशिक्षण वर्ग स्थल के मंच से लेकर पदाधिकारियों के बैठने वाले स्थान पर हल्की पीले रंग की ही लाइट लगी थी। कुर्सियां, सोफा व मेज में पीले व भगवा रंग के चादर डाले गए हैं। प्रवेश द्वार से लेकर पंजीयन स्थल तक पीले फूल लगाए गए। पदाधिकारियों को पीले व भगवा रंग के ही पहचान पत्र प्रवेशिका और बैग दिए गए। इसके बाद मुख्य द्वार में प्रवेश के पहले ही राम, ऊं, त्रिशूल के चित्र वाले टीके लगाए गए। (संवाद)
विज्ञापन

मंच से दिखाया भारत प्रेम
प्रशिक्षण वर्ग के हॉल में भाजपा के दिग्गजों की फोटो लगाकर उन्हें याद करने का भी काम किया गया है। दीवार के दोनों ओर पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई से लेकर अन्य दिग्गज जनसंघी व भाजपा के नेताओं के चित्र लगाए गए। मंच पर पं. दीनदयाल उपाध्याय व पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के बीच में भारत माता का चित्र लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें