फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : घाटी में गिरी बस, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
फोटो-20- घायलों के इलाज की डाक्टरों से हाल जानते कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे मझगवा थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी में बस अनियंत्रित होने से पलट गई। इससे 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। दुर्घटना शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे हुई।
विज्ञापन

रीवा से चित्रकूट तीर्थ यात्रियों को लेकर प्राइवेट बस आ रही थी। बगदरा घाटी के पास अनियंत्रित होने से बस पलट गई। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे।
घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए जानकीकुंड में भर्ती कराया। घायलों में रनिया, कमलेश, हंसामुख, प्रेम नारायण, संतोष, सुमन, सरोज, छोटावा, सुखरानी, शंकर प्रसाद, नथुवा, कलावती आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें