फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :भ्रष्टाचार का नमूना है बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, सपा के पूर्व एमएलसी ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया

विज्ञापन
फोटो-11-पत्रकारों से बातचीत करते सपा के पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। कहा कि प्रदेश में तानाशाही, उद्योगपतियों की सरकार है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे भ्रष्टाचार का नमूना है। जो महज एक हफ्ते में ही जगह-जगह धंस गया। इसकी जांच होनी चाहिए। कानून व्यवस्था सपा कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह ने पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद पत्रकारों से कहा कि सदस्यता अभियान दो माह तक चलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय व प्रांतीय अधिवेशन होगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते कहा कि उद्योगपतियों को तरजीह दी जाती है। देश के पीएम व सीएम सिर्फ ट्वीट और सोशल मीडिया पर ही बातें करते हैं।
भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे होने पर तंज कसते हुए कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसका जीता जागता उदाहरण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे है। एक ही बारिश में जगह-जगह गड्ढे हो गए। महोबा में क्रशर मालिक की हत्या में नामजद एसपी को भाजपा जानबूझकर नहीं पकड़ रही है। चित्रकूट में फर्जी मुठभेड़ मामले में दर्ज एसपी समेत एसटीएफ व पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट में सही जांच नहीं हो रही है। उल्टे शिकायतकर्ता को धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर सदर विधायक अनिल प्रधान, जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व सांसद बालकुमार सिंह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव, निर्भय सिंह पटेल, फराज खान, सत्यनारायण पटेल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें