फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बुलेट ने किसान को रौंदा, चालक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। राजापुर थाना क्षेत्र के भभेंट गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को तेज रफ्तार बुलेट ने पैदल जा रहे किसान को टक्कर मार दी। बुलेट सवार दोनों युवक भी छिटककर सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। किसान और बुलेट चालक की मौत हो गई, जबकि बुलेट सवार युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छींबो के अमान गांव निवासी नत्थू (40) शुक्रवार की शाम को रिश्तेदार से मिलने के बाद पैदल ही अपने गांव जा रहा था। भभेंट गांव के पास पीछे से तेज गति से आई बुलेट ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किसान लगभग 10 मीटर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर, बुलेट सवार बरवार मऊ निवासी विनोद केवट (27) और शिवा केवट (20) भी छिटककर सड़क पर जा गिरे और दोनों लहूलुहान हो गए।
छीबो-राजापुर मार्ग पर ही गश्त कर रहे थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को राजापुर सीएचसी ले कर आई। इलाज के दौरान विनोद की भी मौत हो गई। शिवा का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक व घायलों की पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुलेट चालक हेलमेट नहीं पहने था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुलेट सवार दोनों युवक आपस में रिश्तेदार हैं जो निमंत्रण के बाद मऊ लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें