फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 14 Jan 2023 06:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर के पास तेज रफ्तार से जा रही पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। बाइक सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


बिहार के झंडा जिला निवासी बिट्टू (19) पुत्र बुचुवा मंडल व भरतकूप के लूकधौरही गांव के गोविंद (20) पुत्र राजकरन शुक्रवार की शाम को बाइक से नरैनी से कस्बा की ओर जा रहे थे। बांदा की ओर से आ रहे पिकअप ने हाइवे के सुदिनपुर के पास सामने से बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक बिट्टू की मौत हो गई। गोविंद घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घायल को जिला अस्पताल भेजा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जेसीबी सहायक आपरेटर था। मृतक के एक पुत्री है। थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पिकअप लेकर चालक भाग गया है। इसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें