फोटो नंबर- 3- घटना को लेकर आपस में बातचीत करते मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर बेड़ी पुलिया के बीच बुधवार की देर शाम मजदूरी कर लौट रहे जीजा-साले की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल है। उसको डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया है।
हादसा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के चकला राजरानी गांव के पास हुआ। फतेहपुर जिले के किशनपुरगंज मोहल्ले के प्रमोद कुमार (33) परिवार के साथ पहाड़ी कस्बे में रहकर मजदूरी करता था। बुधवार की देर शाम विलास गांव निवासी साले हरी के साथ बाइक से शिवरामपुर की ओर से वापस घर जा रहे थे। तभी अचानक वाहन की लाइट आंखों में पड़ने से अनियंत्रित होकर भिड़ गए। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरी को प्रयागराज रेफर कर दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार ही बाइक चला रहा था और हेलमेट नहीं लगाए था।
फोटो नंबर- 4- प्रमोद कुमार-फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT