फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बाइक टकराई, टेंपो पलटी

विज्ञापन
फोटो-6 - घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर-शंकरगढ़ रेल मार्ग के लोहगरा के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक फेरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के समय भी वह बाजार जा रहा था।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के नीबी लोहगरा निवासी महबूब (32) रविवार की शाम घर के पास से गुजरी रेल लाइन पार कर रहा था। तभी अचानक आई ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। चाचा छब्बू ने बताया कि परिवार के सभी लोग कामधंधे पर गए थे।
जीआरपी मानिकपुर ने देर शाम घटना की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तसला बेंचकर परिवार का भरण पोषण करता था। महबूब के तीन पुत्र, एक पुत्री हैं। पत्नी फातिमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें