फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : किसान समस्याओं पर आंदोलन करेगी भाकियू

विज्ञापन
फोटो11- किसान चिंतन शिविर में संबोधन करते भाकियू जिलाध्यक्ष रामसिंह पटेल -संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन का दो दिवसीय चिंतन शिविर लालापुर में हुआ। पूर्व प्रधान रमाशंकर सिंह ने बताया कि अन्ना मवेशियों से फसलों को बचाने और बिजली आपूर्ति सही कराने पर आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

चिंतन शिविर के समापन सत्र में मंडल उपाध्यक्ष रामकरन सिंह ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि जल, जंगल, जमीन और गो संरक्षण के लिए गांव-गांव पंचायत की जाए। युवा विंग जिला उपाध्यक्ष तोशेंन्द्र सिंह ने ग्राम इकाइयों को मजबूत करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार की पौधरोपण योजना फेल हो रही है। तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि यदि सरकार की योजना सीधे किसानों तक पहुंचने लगे तो निदान संभव है। जिलाध्यक्ष रामसिंह राही ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से किसान अन्ना मवेशियों से परेशान। सरकार की बिजली नीतियों के खिलाफ अब किसान बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहा है। संचालन जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें