गिट्टी से लदा डंपर गाड़ियों के ऊपर पलटा
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में खोह रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गिट्टी से लदा डंपर कई गाड़ियों के ऊपर पलट गया। बताया जा रहा है कि, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों काे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।