फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : 24 घंटे में बदले जाएं खराब ट्रांसफार्मर, कैबिनेट मंत्री ने कलक्ट्रेट भवन में बैठक में दिए निर्देश

विज्ञापन
फोटो -4- कलक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों को निर्देश देते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रता - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को कलक्ट्रेट भवन में बैठक की। विद्युत आपूर्ति, नहरों के संचालन, गोवंश संरक्षित कराने, फलदार पौधे लगाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता से कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति सही ढंग से नहीं की जा रही है इसमें सुधार लाया जाए। 24 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर बदले जाएं।
विज्ञापन

पंप कैनाल व नहरों के संचालन का सत्यापन उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और कृषि विभाग के अधिकारी करें। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि गोशालाओं में निराश्रित गोवंश संरक्षित कराएं। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद से कहा कि किसानों को जागरूक करके अधिक से अधिक फलदार पौधे लगवाएं। गोबर और गोमूत्र से भी कई चीजें तैयार होती हैं इसपर भी फोकर करने की जरूरत है। बैठक में जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक, ऋषि मुनि उपाध्याय, उप निदेशक कृषि राजकुमार, जिला कृषि अधिकार आरपी शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें