फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
फोटो-3- भारतीय भाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में महाकवि चिन्नास्वामी सुब्रहण्यम भारती के जन्म दिवस को भाषा दिवस के रूप में मनाया गया। भारतीय भाषा दिवस पर परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लव प्रकाश यादव ने बताया कि जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें भारतीय भाषा दिवस मनाया गया। बताया कि इसका मकसद राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को भारतीय भाषाओ की जानकारी देना है। भाषण, निबंध व चित्रकला की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। इसमें विजेता प्रतिभागियों को बाद में पुरस्कार दिया जाएगा।
बीआरसी भवन में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेें छात्र-छात्राओं के काव्य पाठ, गायन नाटक व निबध लेखन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव, विशाल चतुर्वेदी, उमादत्त त्रिपाठी, रामकेश, विनय कुमार शुक्ला, रवि कुमार, दिनेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर रूरल की प्रान्सी प्रथम, खिंचरी के अभिषेक व पटा की अंजली तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रिंस जायसवाल प्रथम, रोशनी द्वितीय व उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरी के शनि जायसवाल तृतीय रहे।
कविता प्रतियोगिता मेेें उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरी के लवकुश नामदेव प्रथम, बबलू द्वितीय व कंपोजिट स्कूल ऐलहा के सोहित यादव तृतीय रहे। कहानी प्रतियोगिता में कम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर की प्रिंस मिश्रा प्रथम, द्वितीय दीपक मिश्रा व कम्पोजिट विद्यालय सरहट के विक्रम तृतीय रहे। जिनको पुरस्कृत किया गया।

फोटो-4- भारतीय भाषा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को जानकारी देते शिक्षक। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें