फोटो- 4- आटो पलटने से घायल पड़े तीर्थयात्री । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खोही (चित्रकूट)। गुप्त गोदावरी के पास अचानक मवेशी आ जाने से चालक ने संतुलन खो दिया। इससे आटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। इस हादसे में पांच तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार की दोपहर धर्मनगरी के रामघाट से आटो में श्रद्धालु बैठकर गुप्त गोदावरी तीर्थ स्थान जा रहे थे। गुप्त गोदावरी के पास अचानक मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर ऑटो रोड किनारे स्थित पेड़ से टकराकर पलट गया। इससे श्रद्धालु जान बचाने को चीख पुकार करने लगे।
स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से निकालकर जानकी कुंड अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में कर्वी पुरानी बाजार निवासी महिमा, पति पीयूष खरे, आटो चालक चौबेपुर निवासी रामकुमार गौतम गंभीर रूप से घायल हैं। मझगावा निवासी सुरेश लाल, पत्थरा गांव निवासी मैकू प्रसाद चुटहिल हो गए हैं।