फोटो-16- भैंस चोरी की घटनाओं से आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय व मानिकपुर मार्ग के बाई का कुआं
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मानिकपुर सरैंया क्षेत्र में मवेशियों के चोरी होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार की रात बाई का कुआं पुरवा निवासी कमलेश यादव और उनके भतीजे की पांच भैंसें चोरी हो र्गइं। रिपोर्ट दर्ज न होने और चोरी की घटनाएं बढ़ने से नाराज ग्रामीणों ने मानिकपुर काली घाटी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर मानिकपुर थाना प्रभारी गिरेंद्र प्रताप सिंह व सरैंया चौकी प्रभारी योगेश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। आरोप लगाया कि शिकायतों को पुलिस अनसुना कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुछ लोग भैंस लेकर जा रहे हैं। मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर थाना प्रभारी ने लोगों को शांत कराया। जाम से 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा। शाम को चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। (संवाद)