फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : पोस्टमार्टम के बाद गांव में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
फोटो-4- नत्थू- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। भभेंट गांव के पास तेज रफ्तार बुलेट की चपेट मेें आए किसान और बुलेट चालक की मौत से दोनों के गांवों में मातम रहा। शनिवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे में घायल युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के छींबो के अमान गांव निवासी नत्थू (40) शुक्रवार की शाम को खेत की सिंचाई करने के बाद रिश्तेदार से मिलने के बाद पैदल ही गांव जा रहा था। भभेंट गांव के पास पीछे से आई बुलेट ने टक्कर मार दी थी। नत्थू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुलेट चला रहे मऊ के बरवार निवासी विनोद केवट (27) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
शनिवार को दोनों के परिवारों के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ लापरवाही के आरोप लगाकर थाने में सूचना दी। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामा श्यामबाबू ने बताया कि इसी साल विनोद की शादी होनी थी। अमान राजापुर निवासी किसान नत्थू की पत्नी नथिया देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र दो पुत्रियां हैं।

फोटो-5- विनोद - फाइल फोटो- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें