चित्रकूट। अमावस्या के तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने रामघाट स्थित मंदाकिनी नदी में स्नान किया। मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक कर कामतानाथ के दर्शन किए और पंचकोसीय परिक्रमा लगाई।
मेले में रीवा एमपी से आए रामरतन, शिव प्रसाद ने बताया कि वह सावन माह की अमावस्या में हर साल अपने गांव से पैदल आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी व एमपी क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल तैनात रहा। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद, एसपी अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।