फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रशासन एकादश ने जीता मैच

विज्ञापन
फोटो-9- राजापुर में क्रिकेट मैच में शाट लगाते एसडीएम। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तुलसी स्मारक के प्रांगण में टी-20 क्रिकेट मैच की श्रृंखला में रविवार को प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला गया। टास जीतकर पत्रकार एकादश ने बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। प्रशासन एकादश ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

तुलसी स्मारक के प्रांगण में हुए टी-20 मैच में पत्रकार एकादश के अंशुमान पांडेय ने 25, अशोक द्विवेदी ने 30 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 110 रन बनाकर 111 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरे प्रशासन एकादश के बल्लेबाज तहसीलदार संजय अग्रहरि व आदित्य कुमार ने 70 रनों की साझेदारी की। एसडीएम प्रमोद झा ने आठ, नायब तहसीलदार संजय सिंह ने 21 बनाए। शिवम ने 10 रन व तीन विकेट लिए। प्रशासन एकादश ने 14वें ओवर में मैच जीत लिया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा, लेखपाल प्रदीप तिवारी, कपिल मुनि पांडेय, अवधेश द्विवेदी, चंद्रेश सिंह, मान सिंह, रमाकांत द्विवेदी, सत्यप्रकाश पांडेय आदि दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें