फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : डेंगू से पीड़ित महिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
फोटो-9- जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में गुरुवार को डेंगू पीड़ित कर्वी की अनुराधा को भर्ती कराया गया। इसके अलावा अस्पताल में हो रही जांच में प्रतिदिन लगभग 25 मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट दो से तीन दिन बाद मिलने से मरीज और तीमारदार परेशान हैं।
शहर में मच्छर जनित रोगों से पीड़ितों की संख्या बढ़ रही है। सिद्धपुर की सुमन पत्नी श्यामलाल को बुखार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हर दिन जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। जिला अस्पताल के डा. बृजेश सिंह ने बताया कि अधिकतर लोगों में प्लेटलेट्स की कमी हो रही है। प्रतिदिन इसका औसत 20 से 25 तक है।
इधर संक्रमण की पहचान के लिए डाक्टर ब्लड जांच कराने को लिखते हैं। तीन दिन बाद रिपोर्ट मिलने से मरीजों को सही ढंग से चिकित्सा नहीं मिल पाती।
जांच रिपोर्ट में देरी के चलते बीमारी घातक रूप ले सकती है। ऐसे में मरीज स्वास्थ्य सेवाओं को कोसते रहते हैं। लोगों ने मांग की है कि तत्काल खून जांच रिपोर्ट मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें