फोटो-3 - चोरी के बाद गुमटी में बिखरी पडी सामग्री । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। बेड़ी पुलिया के पास स्थित जनरल स्टोर की गुमटी को तोड़कर चोर पांच हजार रुपये के अलावा लगभग 50 हजार की सामग्री उठा ले गए। सोमवार की सुबह गुमटी खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई तो कोतवाली में तहरीर दी।
शहर के पुरानी बाजार निवासी जाहिर हसन ने बताया कि शहर के बेड़ी पुलिया के पास गुमटी में जनरल स्टोर का सामान बेचते हैं। रविवार की गुमटी को तोड़ कर चोर उसमें रखी सामग्री चुराकर ले गए। इसकी कीमत 50 हजार रुपये है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये भी ले गए।
गौरतलब है कि इसी सप्ताह शहर के कसहाई रोड स्थित मेडिकल की दुकान, शंकर बाजार स्थित पब्लिक स्कूल में चोरी हो चुकी है। इससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। शहर के उमेश गुप्ता, गुलाब सिंह व संदीप आदि ने बताया कि शहर में एक सप्ताह के अंतराल छह से अधिक स्थानों पर चोरी हो चुकी है। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ा पा रही है।