परसौंजा गांव के खलिहान में लगी आग से जलती फसल। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव के एक खलिहान में आग लगने से गेहूं की आठ बीघा फसल राख हो गई।
गांव के मोहन लाल बेलौंहा ने बताया कि उसके खलिहान में आठ बीघे की कटी फसल मड़ाई के लिए रखी थी। रविवार की देर रात को बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से फसल पर आग लगी। छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से पूरी फसल राख हो गई है। (संवाद)