चित्रकूट। गहिरा गांव के बाहर पत्थर की खदान में हुए गड्ढे में भरे पानी में गिरकर मासूम की मौत हो गई।
जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के मझगवां थाने की ग्राम पंचायत शाहपुर के गहिरा गांव में शनिवार की दोपहर गांव के कुछ बच्चे गड्ढे के पास खेल रहे थे। इसी दौरान पप्पू यादव का छह वर्षीय बेटा आशीष गड्ढे में गिर गया। लगभग 30 फीट गहरी खदान मेें बारिश का पानी भरा हुआ था। बच्चों के शोर बचाने पर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन बच्चे को लगभग आधा घंटा बाद बाहर निकाल पाए। सूचना पर बरौंधा और मझगवां थाने की पुलिस पहुंचीं। बच्चे को अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई। मझगवां थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे ने बताया कि गड्ढे में भरे पानी में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत हुई है। इस मामले मेें अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।