चित्रकूट। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि लोगों को जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए प्रत्येक रविवार को शहरी व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाता था, लेकिन कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए मेला स्थगित करना पड़ा। नोडल अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद ने बताया की आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वालों की बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण, दवा दी जाएगी। नि:शुल्क जांच होंगी। (संवाद)