चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय और राजकीय दत्तक ग्रहण इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने संप्रेक्षण गृह में किशोरों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां देखीं। पाल ने उन्हें समाज की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रसोई घर, संवासी कक्षों और गर्मी से बचाव की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कूलर और पंखे चालू पाए गए। किशोरों ने बताया कि उन्हें भोजन, नाश्ता और फल समय पर मिलते हैं। पाल ने बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और दत्तक ग्रहण इकाई की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थाओं के भवन के सामने की गंदगी को नगर पालिका से साफ कराने का आदेश दिया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।