फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: छेछरिहा ने गढ़वा को हराकर जीती हॉकी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में 128 खिलाड़ियों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश विकास कुमार ने किया। प्रतियोगिता में छेछारिया खुर्द की टीम विजेता और गढ़वा प्राथमिक विद्यालय की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित समाराह में जिला जज ने हॉकी के जादूगर ध्यानचंद जी को महान हॉकी खिलाड़ी बताया। आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी व डीआईजी चित्रकूट धाम मंडल अजय कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन में रहकर खेलने की नसीहत दी।
बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृति में किया गया है, जिन्होंने पूरे विश्व में अपने खेल का लोहा बनवाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को ओलंपिक पदक दिलवाया। उनकी हॉकी में जादू था और उन्होंने देश के लिए हिटलर के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन

डीएम शिवशरणप्पा व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने मुख्य अतिथि व खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में दयानंद, श्याम सुंदर, श्रीकेशन,अंगद सिंह, फिरोज अंसारी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें