फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे तीन पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आरक्षी भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले दो व एक अन्य अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। इसमें एक प्रतापगढ़, दूसरा प्रयागराज व तीसरा बिहार के नालंदा का निवासी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में कुंडा संग्रामगढ़ प्रतापगढ के संदीप कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहे प्रयागराज के होलागढ़ सोरांव निवासी अजय कुमार को पकड़ा है। अजय ने बताया कि उसकी डीपी नाम के एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की डील हुई थी। उधर, श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में पहली पाली में प्रतापगढ़ के रामगढ़ देवसरा के स्थान पर चंडी नालंदा बिहार निवासी आकाश शर्मा को परीक्षा देते पकड़ा गया है। आकाश ने बताया कि वेद नामक व्यक्ति से परीक्षा पास कराने की डील हुई थी।
इसके अलावा दूसरी पाली में ही प्रतापगढ़ के मुर्तजापुर संग्रामगढ़ कुंडा निवासी संदीप कुमार को गलत माध्यम से परीक्षा देते पकड़ा है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें