फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, झोपड़ी जली

Fri, 24 Feb 2023 04:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 8- हाईटेंशन तार खोही बाजार में गिरने से मची अफरातफरी
विज्ञापन

बाल-बाल बचे कई दुकानदार और राहगीर
संवाद न्यूज
खोही। परिक्रमा चौकी के पालदेव रोड स्थित खोही बाजार में शुक्रवार को हाईटेंशन तार टूटकर चाय पान की गुमटी पर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। दुकान पर बैठे ग्राहक बाल-बाल बच गए। दुकानदारों की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी ने आपूर्ति बंद की। चिंगारी से पास की झोपड़ी जल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे खोही बाजार में हाईटेंशन तार अचानक टूटकर चाय पान की गुमटी पर गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। दुकान के बाहर बैठे ग्राहक जान बचाकर भागने लगे। गुमटी में बैठे लोगों को करंट का झटका लगा, लेकिन तार सड़क की ओर गिर गया। तार से निकली चिंगारी से पास स्थित झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में चाय की दुकान खुली थी। उसमेंं रखी सामग्री जल गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। दुकानदार ने बताया कि लगभग 20 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

खोही बाजार के राजेश पटेल, सुरेश प्रसाद कमलेश ने बताया कि कई साल से तार जर्जर हैं। जो आए दिन टूट जाते हैं। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें