चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी के स्टेनों पर जांच के नाम पर प्रधान से रिश्वत लेने के आरोप सही पाए जाने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मामला सदर ब्लाक क्षेत्र के गढीघाट गांव का है, जहां महिला प्रधान द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच के दौरान सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने कुछ अनियमितता मिलने पर इसमें सुधार कराने के आदेश दिए थे। महिला प्रधान ने बताया कि इसके बाद विभाग के स्टेनो राजेश कुमार मिश्रा ने उनसे पंाच हजार रुपये की रिश्वत ली। कहा था कि वह जांच में सब सही करा देगा प्रधान को कोई परेशानी नहीं होगी। इस मामले की विभागीय जांच को टीम गठित कर जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद आरोप सही पाए गए। इससे उन्होंने संबधित स्टेनाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने के आदेश दिए। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय जांच के बाद आदेश आने पर ही कोतवाली में स्टेनो राजेश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।