फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 22 किलो गांजे के साथ दो युवकों को पकड़ा

Wed, 01 Mar 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। जीआरपी व आरपीएफ पुलिस की संयुक्त चेकिंग के दौरान सूखा गांजा प्रयागराज आउटर के पास से बरामद किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जीआरपी व आरपीएफ पुलिस संयुक्त चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान प्रयागराज आउटर के पास दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिलीप मिश्रा, हेड कांस्टेबिल इकरार अहमद, सफीक अहमद व आरपीएफ बल के आशुतोष व वीरेंद्र सिंह ने दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान आदर्श कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी पश्चिम सरीरा जिला कौशांबी व अमन शुक्ला पुत्र सुरेश चंद्र शुक्ला निवासी महेवा घाट जिला कौशांबी बताई। इनके पास से लगभग 22 किलो सूखा गांजा बरामद किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें