मऊ। नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने के आरोपी को स्थानीय लोगों ने गुरुवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रैपुरा के हनुमानगंज निवासी मंडौर निवासी राजेश कु मार, मऊ निवासी ओमनारायण, बौसड़ा निवासी रणजीत सिंह, आरती सोनी, प्रदीप कुमार, सुनीता व आदित्य न मऊ थाने में तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति ने सफाई कर्मी और अधिकारियों का अर्दली बनवाने के नाम पर तीन-तीन लाख रुपये लिए हैं।
लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी नौकरी न मिलने पर उससे रुपये वापस करने के लिए कहा तो टरकाने लगा। गुरुवार को वह मऊ बस स्टैंड के पास मिला तो उन्हें देखकर भागने लगा।
इस पर उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।