चित्रकूट। बदमाशों ने पुलिस लाइन के पास दुकानदार को पीटकर नकदी व मोबाइल छीन लिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले और भागते समय मोबाइल रास्ते पर छूट गया, उसे बरामद कर लिया गया।
रेहुंटिया गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह जिला मुख्यालय में किराने की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात वह दुकान बंद कर बाइक से गांव जा रहा था। जैसे की सदर कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर मार्ग स्थित पुलिस लाइन के दूसरे गेट के पास पहुंचा तो पुलिया के पास घात लगाए तीन बदमाशों ने आवाज देकर रोका। इसके बाद डंडे से पीटकर जेब में रखे लगभग ढाई हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद और रुपये देने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच कुछ राहगीर निकले तो उन्होंने लूट होते देखकर पुलिस सूचना दे दी। यूपी 112 की टीम पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने रास्ते में दुकानदार का मोबाइल बरामद किया है। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।