फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जिला खनिज अधिकारी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अदालत के आदेश पर जिला खनिज अधिकारी समेत छह लोगों पर जबरिया गाड़ी रोककर, इंट्री जमा कराने को लेकर मारपीट, मोबाइल व नकदी लूटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना रैपुरा के भौंरी निवासी विकास उपाध्याय ने खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, कपिल देव कुशवाहा, सरकारी गनर व तीन वर्दीधारी अज्ञात होमगार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि यह घटना 18 जुलाई 2023 को रात्रि में आइटीआई कालेज शिवरामपुर के पास की है। कोतवाली प्रभारी अजीत पांडेय ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह समेत छह लोगों के खिलाफ लूट, गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच शुरु की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें