मऊ। राजापुर थाना क्षेत्र में सडक पर अचानक आए अन्ना मवेशी से बचने में कार पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के सिरावल गांव निवासी रमाशंकर (32) कार से अपनी बहन हीरामनी को उसकी ससुराल छोड़ने के लिए रैपुरा थानाक्षेत्र के गांव देऊंधा के मजरा खोर गया था। पत्नी संगीता ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह लौट रहा था। तभी सिरावल के पास सड़क पर एक अन्ना गोवंश आ गया। उससे बचने में कार बेकाबू होकर खेत में पलट गई। जिससे रामशंकर गंभीर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।