चित्रकूट। जेल में विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत और वाहन चालक नियाज से मिलवाने की साजिश के आरोप में पकड़े गए कैंटीन संचालक नवनीत सचान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश करने के लिए लखनऊ ले गई। इसे दो दिन पूर्व पूछताछ के लिए हिरासत में था। शुक्रवार को जांच प्रक्रिया के बाद इसके खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला जेल की कैंटीन संचालक व प्रापर्टी डीलर शहर के कसहाई रोड निवासी नवनीत सचान को एसआईटी टीम ने शुक्रवार को गिरफ्त में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कोतवाली के सब इंस्पेक्टर सदानंद के नेतृत्व में उसे लखनऊ रवाना किया गया। शनिवार को लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पुलिस पेश करेगी।
इस पर भी पुलिस ने विधायक अब्बास व निखत को मिलाने के लिए जेल अधिकारियों के बीच मध्यस्थता करने, इस योजना की साजिश व मदद करने में शामिल होने की धारा लगाई गई है।