फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बसें गईं चुनाव में, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नगर निकाय के प्रथम चरण के लिए मतदान के लिए परिवहन निगम की कई बसें चलाये जाने से यात्रियों को बसों के इंतजार में बस स्टैंड में लंबा इंतजार करना पड़ता है। दो तीन घंटे के इंतजार के बाद मुश्किल से जब एक बस आती हैं तो उसमें इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि बैठना मुश्किल होता रहा। इन दिनों सहालग का सीजन होने से भी भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन

जिले से बांदा डिपो, राठ डिपो, फतेहपुर डिपो की 80 बसें चित्रकूट जिले से गुजरती हैं। इसमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, झांसी, लखनऊ,वाराणसी, हमीरपुर आदि स्थानों के लिए आवागमन होता है। जिसमें से 40 बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए लगा दिया गया है। इससे यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। यात्री कभी प्राइवेट बस स्टैंड तो कभी रोडवेज के चक्कर लगा रहे हैं। आलम यह कि जो बसे चल रही वह आते ही भर जाती है। महिलाएं व वृद्ध बस में चढ़ तक नहीं पाते। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बसों के फेरे भी नहीं बढ़ा रहे हैं।


छोटे-छोटे बच्चे भी हुए परेशान
सहालग के चलते निजी बसे भी बारात लेकर चली गई। इसके चलते बुधवार को आसपास के जिलों से आए यात्री परेशान रहे। जिसमें उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


केस न- 1- जिले के सीतापुर कस्बा निवासी महेश प्रसाद कोटार्य ने बताया कि रिश्तेदारी में जाना है। दो घंटे से बस स्टैंड में बैठे है। साधन नहीं मिल रहे हैं। प्राइवेट वाहन भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें