फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बस ने असिस्टेंट प्रोफेसर को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 6 व 7- परिचय- घटना के बाद गमगीन परिजन व नरेंद्र सिंह- फाइल फोटो
विज्ञापन

मौके पर ही हो गई मौत, बांदा के पं. जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में थे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार असिस्टेंट प्रोफेसर को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बांदा में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री काॅलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात चंद्रगहना कर्वी निवासी नरेंद्र कुमार सिंह (32) पुत्र रामशिरोमणि सिंह रविवार को अवकाश पर घर आए थे। दोपहर को बाइक से शोभासिंह का पुरवा निवासी बहन साधना सिंह के यहां आए थे। रात को गांव लौटते समय तहसील परिसर के पास डाक बंगले के सामने बने ब्रेकर पर सामने से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक दूसरी तरफ गिरी और नरेंद्र सड़क पर गिर गए। बस उन्हें कुचलते हुए निकल गई। उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

यह देखकर राहगीरों ने बस रुकवाई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्री भी उतरकर अलग-अलग चले गए। वहां से निकले पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने इसकी सूचना कोतवाल को दी। कोतवाल दीपेंद्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर को जिला अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने बस ले जाकर पुलिस लाइन में खड़ी कराई। स्थानीय लोगों के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने उनकी जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक साल पहले ही उनको बांदा डिग्री काॅलेज में नौकरी मिली थी। उनकी पत्नी ममता देवी व पुत्र मानस का रो-रोकर हाल बेहाल है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। परिजनों ने गांव लेजाकर उनका अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें