फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कोलगदहिया और देवांगना घाटी के जल रहे जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खोह गांव के पहाड़ में लगी आग धीरे-धीरे देवांगना घाटी के जंगल तक पहुंच गई। दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन अभी आग धधक रही है। इसी तरह कोलगदहिया के जंगलों में भी आग लगी हुई है। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आग बुझी नहीं है। इससे वन्य जीव और वन संपदा को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

गर्मी आते ही जंगलों में आग लगनी शुरू हो जाती है। आग देवांगना घाटी के जंगल समेत कोलगदहिया के जंगलों समेत पहाड़ तक पहुंच गई है। धीरे-धीरे आग रौद्र रूप ले रही है।
गौरतलब है कि रानीपुर टाइगर रिजर्व के धारकुंडी के जंगल सहित मानिकपुर वन क्षेत्र के एमपी सीमा में डेढ़ सप्ताह पहले आग लग गई थी। इससे पेड़ व झाड़ियां जल रही थीं। वन विभाग की टीम ने पेड़ों की टहनियों से आग को कई स्थानों पर बुझा दिया है, लेकिन आग की लपटें अब देवांगना घाटी व कोलगदहिया के जंगल में पहुंच गई हैं। आग हवा के झोंके से आग तेजी से बढ़ रही है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग और भीषण हो जाएगी। रानीपुर टाइगर रिजर्व के उप निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना कि फायर वाचर की मदद से आग को बुझाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें