फोटो- 12- हरप्रसाद अग्रवाल की फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर। कस्बे के सराफा व्यवसायी हर प्रसाद अग्रवाल ने अपनी आंखें सद्गुरू आई बैंक को दान कर रखा था। जो उनके निधन पर सद्गुरू सेवा संस्थान के डाक्टर व टीम निकालकर ले गए। राजापुर कस्बे समाज सेवी व सराफा व्यवसायी हरप्रसाद अग्रवाल ने लिखित रूप से जानकीकुंड चिकित्सालय मेेें आंख दान करने के लिए आवेदन भरा था। ताकि दृष्टिहीनों को आंख मिल सके। उनके निधन होने पर पुत्र दीपक अग्रवाल ने सद्गुरू आई बैंक के डाक्टरों को बुलाया। जिससे सराफा व्यवसायी हर प्रसाद की आंखें निकालकर डाक्टर ले गए। कस्बे के अनूप गुप्ता, अनिल अग्रवाल, शंभू सोनी ने उनके किए गए कार्य की सराहना की।