चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी की सोमवार को जिला कार्यालय में विधानसभा चित्रकूट की बैठक हुई। मुख्य सेक्टर प्रभारी बुंदेलखंड रामबाबू चिरगैया व मुख्य सेक्टर प्रभारी चित्रकूट धाम मंडल बांदा सत्येंद्र कुमार वर्मा की उपस्थिति में हुई। इस बैठक में आगामी 9 अक्तूबर को बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर लखनऊ जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं तैयारियों के विषय में व्यापक रूप से चर्चा की गई। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू ने की। बैठक में कौशलेंद्र कुमार, इकराम वर्मा, दुर्गा प्रसाद वर्मा, दरबारी लाल, रामलखन निषाद, बलवीर पाल, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, सुरेश तिवारी, रामसेवक शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)