चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी ने अधिवक्ता शिवबाबू को लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष का पद सौंपा है। साथ ही जिला व विधानसभा कार्य समितियां भी घोषित की गई हैं।
बुधवार को बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू ने बताया कि बसपा नेता जगजीवन अहिरवार व बल्देव प्रसाद वर्मा के निर्देश पर पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है। इसमें जिला उपाध्यक्ष शिवबाबू गर्ग, जिला महासचिव अरूण पाल, जिला सचिव गया प्रसाद सविता, जिला कोषाध्यक्ष शादिक हुसैन, बीवीएफ संयोजक फूलकुमार वर्मा, बामसेफ संयोजक रामा देवी व रामदास श्रीवास व रामभजन को जिला कार्यकारिणी का सदस्य बनाया है। इसी प्रकार अधिवक्ता कौशलेंद्र कुमार वर्मा व जगदीश पटले उर्फ गुड्डा जिला प्रभारी बनाए गए हैं।
चित्रकूट विधानसभा में शिवबरन वर्मा व सुखराज प्रजापति को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। सोनपाल वर्मा को एक बार फिर चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। राजबहादुर निषाद विधानसभा उपाध्यक्ष, श्याम लाल रैकवार महासचिव, अधिवक्ता विनोद पाल कोषाध्यक्ष, बीवीएफ संयोजक रमेश कुमार वर्मा, बामसेफ संयोजक बृजमोहन वर्मा बनाए गए हैं।
इसी प्रकार मानिकपुर विधानसभा में बी लाल सविता और मुकेश कोल को प्रभारी बनाया गया है। रावेंद्र कुमार वर्मा को विधानसभा अध्यक्ष, लाल जी कुशवाहा को उपाध्यक्ष, बीरेन्द्र उर्फ बीरन पासी को महासचिव, रामप्रसाद कोल कोषाध्यक्ष, बबलू वर्मा बीवीएफ संयोजक, राजाराम वर्मा को मानिकुपर विधानसभा का बामसेफ संयोजक बनाया गया है।