पांडेय कालोनी निवासी कृष्णाकांत पुत्र मदनमोहन ने कोतवाली प्रभारी को अपनी मोबाइल की दुकान में चोरी होने की तहरीर दी है।
कृष्णकांत
ने बताया कि उसकी डा. सीताराम क्लीनिक के सामने मोबाइल की दुकान है। बीती
रात चोरों ने ताला तोड़कर 28 मोबाइल, 25 चार्जर, 45 बैटरी, 47 मेमोरीकार्ड
सहित लगभग एक लाख का सामान पार कर दिया।
उसका कहना है कि रात में ही
चौकीदार ने सूचना दी। वह पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा पड़ा था। दुकान के अंदर का सारा सामान फैला हुआ पड़ा था।