कचहरी गेट पर गिरा पीपल का पेड़ कांग्रेस कार्यालय की बाउंड्री पर टिका।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय के नवनिर्मित ओवर ब्रिज और कांग्रेस कार्यालय की बाउंड्रीवाल पर गिरा पीपल के पेड़ की मोटी टहनी टिकी है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। शुक्रवार शाम अचानक पेड़ का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिरा, लेकिन नजदीक ही कांग्रेस कार्यालय की बाउंड्री और ओवरब्रिज की दीवार होने पर पेड़ की टहनी उस पर टिक गई। इससे बाउंड्री में दरार आ गई। अभी तक इसे हटाने का प्रयास नहीं किया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है।