मानिकपुर। क्षेत्र की बरदहा नदी का जल स्तर एक बार फिर से बढ़ जाने से नदी के पास बसे दर्जनों गांवों का आपस में जनसंपर्क टूट गया है।
मानिकपुर क्षेत्र की बरदहा नदी का जल स्तर सोमवार की सुबह से लगातार बढ़ रहा है। जिससे इससे जुड़े गांव चमरौहा, रानीपुर, मऊ गुरदरी, रामपुर, कल्याणगढ़ सहित अन्य गांवों का आपस में संपर्क टूट गया है। वही मानिकपुर कस्बा आने वाले रास्ते में पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित है। दूसरे रास्ते से ही ग्रामीण आते जाते हैं। रानीपुर गांव निवासी राजरानी, ममता कोल, मुनिया कुशवाहा ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ जाने से समस्या हो जाती है। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने राजस्व व पुलिसकर्मियों के साथ जाकर नदी किनारे की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन लगातार बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए तैयार है।