फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाइवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, दो घंटे लगा जाम

Fri, 16 Jun 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के झांसी मिर्जापुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के मंदाकिनी पुल के पास तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की बोलेरो से टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक राहगीर घायल हो गया। ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। इससे यातायात प्रभावित रहा। शहर के चारों तरफ ट्रकों की लंबी लाइन लग गई लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मामला बुधवार की देर रात का है। नो इंट्री रात में 10 बजे खुलने के बाद चारों तरफ से ट्रक व भारी वाहनों का आवागमन शहर होकर होने लगा। हाइवे पर शहर के मंदाकिनी पुल के पास ट्रक से एक बोलेरो टकरा गई। इस दुर्घटना की चपेट में राहगीर सुभाष नगर मानिकपुर निवासी कन्हैया लाल आ गया।
सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी मनोज कुमार पूरी टीम के साथ पहुंचे। यातायात के सिपाही ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली व यातायात विभाग की टीम ने प्रयास कर ट्रक को किसी तरह सडक़ किनारे लगवा कर यातायात शुरु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें