फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, सभी सुरक्षित

Sat, 11 Apr 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रामघाट पर शनिवार शाम मंदाकिनी में आरती के दौरान बड़ा हादसा बच गया। शाम करीब 7:10 बजे श्रद्धालुओं से भरी नाव घाट किनारे पलट गई। इसमें उसमें सवार सभी यात्री पानी में गिर गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और लोगों की सतर्कता से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली से आए सात श्रद्धालु आरती का आनंद लेने के लिए नाव में सवार हुए थे। शाम करीब 7:10 बजे नाव चालक रमेश केवट की नाव असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री एक ही तरफ बैठ गए थे। घटना के समय घाट पर भीड़ थी। चौकी इंचार्ज यदुवीर सिंह ने बताया कि नाव किनारे पर ही असंतुलित होकर पलटी थी। इससे बड़ा हादसा बच गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें