मऊ (चित्रकूट)। ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी ने बीडीओ ओमप्रकाश यादव पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी ने बताया कि उन्होंने बीडीओ ओमप्रकाश यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इस शिकायत की जांच मनरेगा के उपायुक्त कर रहे हैं। सुशीला देवी के अनुसार, इसी खुन्नस में बीडीओ ने उनके साथ गाली गलौज की। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने जानकारी दी कि उन्हें इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)