फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सोनम वांगचुक के समर्थन में भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
17 सीकेटीपी-04-अनशन समर्थन के दौरान भाकियू के पदाधिकारी व सदस्य।संवाद
विज्ञापन


चित्रकूट। भाकियू की जिला इकाई ने वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के समर्थन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को ज्ञापन भेजा है। संगठन ने सरकार से उनकी मांगों पर वार्ता कर आमरण अनशन समाप्त कराने की अपील की है। कार्यकर्ताओं ने एलआईसी पार्क में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने बताया कि सोनम वांगचुक शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता के मुद्दों पर आंदोलनरत हैं। सरकार को आंदोलनकारियों से संवाद करना चाहिए। राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय और युवा विंग के अध्यक्ष भगत सिंह, अर्जुन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें