फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 16 सीकेटीपी 13 कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए भाकियू। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शुक्रवार को जनसमस्याओं के लिए प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने मांगपत्र में कहा कि कई गांवों में ट्रांसफार्मर खराब हैं। सिंचाई के लिए बिजली न मिलने से किसान परेशान हैं। राजापुर तहसील के लोहदा, नोनार सहित अन्य गांवों की जमीन के उचित मुआवजे के लिए किसान सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। खाद केंद्रों पर लंबी लाइन और अव्यवस्था से झगड़े हो रहे हैं। पहाड़ी से लोहदा मार्ग का पुनर्निर्माण कराया जाए। खरदेव सिंह, विनय त्रिवेदी, बबलू गौतम, शिवकांत, विवेक सिंह, कमलाकांत शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें