चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक लोक निर्माण विभाग कार्यालय में हुई। इसमें 22 जनवरी को रामोत्सव कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए कहा। पार्टी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 22 जनवरी को प्रदेश में रामोत्सव कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किया जाएगा। भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल होकर उत्साह से मनाएं। मंदिरों में जाकर सफाई करें। कहा कि भाजपा की मूल ताकत उसकी बूथ समिति है। बैठक में होटल व्यवसायियों से मिलकर भी होटल में रामोत्सव कार्यक्रम करने के लिए के प्रेरित किया। कहा कि होटल की सजावट कर दीपोत्सव मनाएं।
सांसद आर के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, चंद्रप्रकाश खरे, तीरथ तिवारी, देव त्रिपाठी, भागवत त्रिपाठी, प्रेम वाल्मीकि, आलोक पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, सुरेश अनुरागी, विपुल प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।