फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Fri, 30 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी-राजापुर मार्ग पर तेज गति से जा रही बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षतिग्रस्त बोलेरो छोड़कर चालक भाग निकला। इसके अलावा झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अन्ना मवेशी से टकराने पर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला को प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर को अशोह गांव निवास रामकेश (42) बाइक से पत्नी बेसनिया (38) को लेकर जिला मुख्यालय कुछ सामग्री खरीदने आ रहा था। जैसे ही वह पहाड़ी-राजापुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा तो जिला मुख्यालय से पहाड़ी की ओर जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें बेसनिया की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसके अलावा गुरुवार की दोपहर को मऊ थाना क्षेत्र के रेड़ी भुसौली निवासी छोटू सिंह (38) पत्नी राधा (34) के साथ मुख्यालय आया था। वापसी के दौरान जैसे ही सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्यूर गांव के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर आए अन्ना मवेशी से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद राधा को डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें