फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाइवे पर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरौंधा गांव के पास बच्ची की दवा कराकर बाइक से लौट रहे परिजन को बोलेरो ने हाइवे पर टक्कर मार दी। इससे सभी बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। यह देखकर चालक बोलेरो समेत भाग निकला। राहगीरों की सूचना पहुंंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के घुनुवा निवासी साला बुद्धराज (22) मऊ थाना क्षेत्र के हटवा निवासी बहन रजनी (23), जीजा संजय (25) व भांजी शिवानी (7 माह) के साथ शंकरगढ प्रयागराज दवा लेकर बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह हाइवे पर मऊ थाना अंतर्गत सुरौंधा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके चलते सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान साले बुद्धराज की मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसके अलावा अन्य घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मऊ के प्रभारी थानाध्यक्ष अभयराज ने बताया कि बाइक सवार बुद्धराज ने हेलमेट नहीं पहना था। चालक बोलेरो लेकर भाग गया है। जल्द ही पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें