चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सुदिनपुर गांव के पास बाइक से ननिहाल जा रहा बाइक सवार युवक बस की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
सरधुवा थाना के पनौटी गांव निवासी पप्पू रैकवार ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को उसका पुत्र लवकुश रैकवार (25) बाइक से ननिहाल अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव जा रहा था। जानकारी के अनुसार जैसे ही वह हाईवे के भरतकूप थाना अंतर्गत सुदिनपुर मोड के पास पहुंचा तो सामने से आई एक बस ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त पर परिजनों को जानकारी दी।
जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों को घटना से पत्नी व एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। भाई कमल कुमार ने बताया कि मृतक क्रशर मशीन में काम करता था। जो दस दिन पूर्व छुटटी पर गांव आया था।